आर्ट ऑफ़ हैपिएस्ट लिविंग की 10 प्लस एक्स्ट्रा वर्कशॉप खत्री भवन में।
ब्रह्म ऋषि विशाल सिखाएंगे खुशहाल जीवन जीने की कला।
सात दिवसीय निशुल्क वर्कशॉप 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी।
आज हैंड बिल रिलीज के साथ वर्किंग व रजिस्ट्रेशन शुरू।
आर्ट ऑफ़ हैपिएस्ट लिविंग टीम पठानकोट द्वारा हर रोज नए पुराने साधकों के लिए फॉलोअप का आयोजन फॉलोअप विशेषज्ञ संजीव तूर के निर्देशन में गुरकरतार फार्म, सैली रोड में किया जा रहा है आज फॉलोअप में स्थानीय आयोजक एवं प्रवक्ता संजीव महाजन और वरिष्ठ सदस्य अजय नैयर विशेष रूप से शामिल हुए।प्रवक्ता संजीव महाजन ने बताया कि श्री श्री विज्ञान विकास केंद्र द्वारा खुशहाल जीवन जीने की कला का आयोजन देश-विदेश के विभिन्न शहरों में किया जाता है। आसन ,योग, प्राणायाम, ध्यान, भजन, संगीत, मोटिवेशन, नॉलेज आदि का समावेश इन कक्षाओं में साधकों को विभिन्न कोर्स करवाए जाते हैं जिसे साधक अपने जीवन में उतारकर स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जीते हैं! ऐसी ही संपूर्णतया निशुल्क क्लास पठानकोट नगर के शाहपुर चौक स्थित खत्री भवन, नजदीक बोलियां में 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 4:00 से 6:00 तक ब्रह्म ऋषि विशाल जी के सानिध्य में आयोजित की गई है!
आज इस वर्कशाप के प्रचार व वर्किंग के लिए हैंड बिल पठानकोट टीम के वरिष्ठ सदस्य चाचा वेद प्रकाश, एसडीओ एस एल गुप्ता व उपस्थित साधकों द्वारा रिलीज किया गया और शीघ्र ही इस वर्कशॉप के लिए इच्छुक लोगों की रजिस्ट्रेशन शुरू की जाएगी।
इस अवसर पर डॉ वंदना, डॉ रूही, भारती गुप्ता, बिंदु ,नमिता, सुनीता बंसल, रोजी गुप्ता, मनप्रीत कौर, रेखा, ईशा, मीना, रज्जो देवी, रजनी, नीतू ,इंजीनियर रितिका महाजन, सरबजीत तूर, संजीव तूर, छिंदर, पुनीत महाजन, राकेश मेहता, तरसेम शर्मा, गगन सैनी, सिकंदर, रूपलाल, राजीव महाजन, गोल्डी, हाकम चंद, रमेश, सुरेंद्र पाल, डॉ मनदीप शर्मा, गंगाराम, पंकज शर्मा, डॉ पुनीत जमवाल, अंशुल अंकुश, रवि दत्त, रमन कुमार, सत्येंद्र महाजन, सतीश महाजन, मीडिया एडवाइजर संजीव घई इत्यादि उपस्थित थे।
.jpeg)