कठुआ(जम्मू) : कठुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. भारत भूषण ने क्षेत्र में 50 लाख रुपये की कुल लागत से पूरे हुए छह विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. भारत भूषण ने कहा कि वे जमीनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बिना किसी भेदभाव के कठुआ के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता प्रेम नाथ डोगरा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कठुआ शहर सहित कीड़ियां, गंड्याल और नगरी परोल ब्लॉकों जैसे पिछड़े क्षेत्रों में विकास कार्यों की शुरुआत करने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण:
- कठुआ-नगरी रोड: 6.5 लाख रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित पुलिया (कलवर्ट)।
- पटेल नगर (वार्ड नंबर 15): 12 लाख रुपये की लागत से बनी गली और नाली का कार्य।
- शास्त्री नगर (वार्ड नंबर 13): 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित गली एवं नाली।
- शास्त्री नगर (वार्ड नंबर 13): श्रीमती बाला जी तथा हटली पंचायत के पूर्व सरपंच रोमेश गुप्ता के घर के समीप डीप बोरवेल।
- वार्ड नंबर 19: हनुमान चौक के समीप अन्य लिंक सहित 9 लाख रुपये की लागत से बनी गली।
- शास्त्री नगर (वार्ड नंबर 13): जनरल बस स्टैंड के पास और एन.के. गुप्ता कार्यालय के पास 4 लाख रुपये की लागत से पूरे हुए दो अलग-अलग गली व नाली निर्माण कार्य।
लोकार्पण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए फूल-मालाएं पहनाईं और इन नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए धन्यवाद दिया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, डॉ. शिव कुमार, राहुल शर्मा, हरबंस सैनी, बाला जी, मोहन मेहरा, जीवन ज्योति, भानु प्रताप, अनिरुद्ध शर्मा, अमित सूदन, कोमल राणा सहित संबंधित वार्डों के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
.jpeg)