पठानकोट 19 दिसंबर ( पंकज, अविनाश शर्मा, )भारत विकास परिषद् पंजाब उत्तर की ओर से प्रांत अध्यक्ष शिव गौतम की अध्यक्षता में हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में समर्पित एम डी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिस का आयोजन भारत विकास परिषद् शाखा पठानकोट द्वारा किया गया ।जिस में डाक्टर राकेश कुमार शर्मा प्रिंसिपल ने मुख्यातिथि के रुप में भाग लिया जबकि दिनेश महाजन वा दीपेंद्र अरोड़ा ने वशिष्ट अतिथि के रुप मे भाग लिया । परिषद् के पदाधिकारियों ने उनका पुर ज़ोर स्वागत गुलदस्ते भेंट कर किया । कार्यक्रम का आरम्भ भारत माता के चित्र के समक्ष ज्योति जला कर वंदे मातरम् से किया गया।अध्य्क्ष सुनील कुमार चोपड़ा ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया और कार्यक्रम के आयोजन के बारे विस्तार से जानकारी दी।उसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष शिव गौतम ने सबका स्वागत किया और कार्यक्रम शुरू करवाया।पहले मंच संचालन राजेश शर्मा ने किया और उसके बाद मंच संचालन प्रांत महा सचिव विनोद कुमार शर्मा ने बाखूबी निभाया ।भाषण प्रतियोगिता में क्षेत्र के 19 विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्रतियोगिता हिन्दी और पंजाबी 2 ग्रुपों में करवाई गई और सभी बच्चों ने हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी की जीवनी और उनकी अतुल्य शहादत पर अपने अपने विचार बड़े विस्तार से प्रस्तुत किए।इस भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉक्टर सुखविंदर सिंह और डॉक्टर राकेश शर्मा की ओर से अति कुशलता पूर्वक निभाई गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दिनेश महाजन ने अपने संबोधन में श्री गुरू जी को नमन करते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने करूर मुगल बादशाह औरंगज़ेब के हिंदू धर्म त्याग कर इस्लाम कबूल करने के आदेश से इन्कार कर और श्रीनगर के ब्राह्मणों की फरियाद पर हिंदू धर्म की रक्षा की खातिर अपनी कुर्बानी देना स्वीकार किया और ज़ालिम औरंगज़ेब ने उनका सर धड़ से अलग कर दिया। इसी बेमिसाल कुरबानी की खातिर उनका नाम बड़े आदर सम्मान के साथ "हिंद की चादर" के नाम से स्मरण किया जाता है। देश हिंदू धर्म की खातिर दी गई इस कुरबानी को कभी नहीं भूल सकता। विशिष्ठ अतिथि दीपेंद्र अरोड़ा ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने जो बाते गुरु घर जा कर भी नहीं पता लगी वह आज बच्चो ने अपने भाषण में बताई जिससे वह बहुत प्रभावित हुए।मुख्यातिथि डॉक्टर राकेश मोहन शर्मा ने अपने विचारो से बच्चों को अवगत कराया । विजयी बच्चों को मुबारकबाद और अन्य विद्यार्थियों को ओर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने अपनी तरफ से घोषणा की कि वह गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को पत्र लिख कर बच्चो को सम्मानित करने का प्रयास करेंगे । निर्णायक मंडल का निर्णय इस प्रकार रहा हिंदी ग्रुप में प्रथम प्रणव, अग्रवाल बाल विद्या मंदिर हाई स्कूल गुरदासपुर, द्वितीय लोकेश, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज पठानकोट, तृतीय अदिति शर्मा, श्रीमती धनदेवी डी ए वी पब्लिक स्कूल गुरदासपुर, सांत्वना पुरस्कार दीपक, आदर्श भारतीय विद्यालय पठानकोट, पंजाबी ग्रुप में.. प्रथम जसमीत कौर, अकाल अकादमी सुजानपुर, द्वितीय हरलीन कौर, जियालाल मित्तल डी ए वी पब्लिक स्कूल गुरदासपुर, तृतीय मृदुल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल पठानकोट ,सांत्वना मेहकदीप कौर ,गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरदासपुर .इन सभी विजेता बच्चों को समृति चिन्हऔर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया,बाकी सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह दिए गए। सभी विजय स्कूलों को ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया गया ।इसके अतिरिक्त मुख्यातिथि डॉक्टर राकेश मोहन शर्मा एवम विशिष्ट तिथि दिनेश महाजन एवं दीपेंद्र अरोड़ा एवम जीवन वी के प्रिंसिपल को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। संतोष महाजन ने आए हुए सभी बच्चों का , सभी अध्यापक गण,भारत विकास परिषद के सदस्यों एवम स्कूल प्रबंधन का इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय महासचिव सुशील कुमार शर्मा जी उपस्थित हुए और उन्होंने भारत विकास परिषद के बारे में सभी को बताया और कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।इस अवसर पर अरुण मारवाह, बी डी शर्मा, प्रो चक्रवर्ती अशोक , मोहन लाल शर्मा ,गगन शर्मा, रामेश्वर शर्मा, देवेन्द्र मारवाह, जगदीश कोहली,अवतार अब्रॉल, इंद्रजीत सिंह बाजवा परकल्प प्रमुख,कुलभूषण शर्माआदि वा अलग अलग शाखाओं सेआए सदस्य उपस्थित रहे।
.jpeg)