मौसी के लडक़े के साथ फरार हुई लडक़ी को पुलिस ने किया बरामद, 164 के बयान करवाये गये

0
पंजाब/अबोहर, 28 नवंबर (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सतपाल सिंह ने गांव भागू से अपने मौसी के लडक़े के साथ फरार हुई लडक़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लडक़ी को न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश कर 164 के बयान करवाये गये। मैडीकल जांच के बाद धारा में बढ़ौतरी की जा सकती है।
मिली जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने लडक़ी के पिता के बयानों के आधार पर मुकदमा नं.109, 29.10.22 भांदस की धारा 363, 366ए आईपीसी के तहत विक्रम उर्फ विक्की पुत्र मंगल सिंह वासी खिच्चिया रायेसिंह नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है।
फोटो: अदालत से बाहर आती लडक़ी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top