निर्माण द्वारा पार्कों की खूबसूरती के लिए कारसेवा अभियान शुरू।

0

निर्माण द्वारा पार्कों की खूबसूरती के लिए कारसेवा अभियान शुरू।




श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र के 35 वॉलिंटियर्स ने की कारसेवा ।

पंजाब / पठानकोट  : नगर के प्रवेश द्वारों पर खूबसूरत पार्कों का निर्माण कर शहर की खूबसूरती को चार चांद लगाने तथा पर्यावरण के प्रति जागरुक संस्था "निर्माण" 'दी हेल्पिंग हैंड्स' द्वारा पार्कों की खूबसूरती के लिए "कारसेवा" एक नया प्रोजेक्ट शुरू किया गया है जिसे आज अध्यक्ष संजीव महाजन महासचिव एवं प्रवक्ता सुनील महाजन प्रोजेक्ट चेयरमैन कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में चक्की पुल शमशान घाट स्थित हर्बल पार्क फेज 1 फेज 2 फेज 3 में शुरू किया गया! इसके पहले चरण में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक तथा दूसरों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर संस्था श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र 'आर्ट ऑफ हैपिएस्ट लिविंग' टीम पठानकोट के वॉलिंटियर्स ने भाग लिया।



    निर्माण के पदाधिकारियों शरणजीत सिंह नैंटी, सतीश महाजन, सरदार कुलवंत सिंह, विजय राणा, विश्वदीप डिंपी, एसएल गुप्ता,अजय गुप्ता की देखरेख में टीमे बनाकर पार्कों के अलग-अलग हिस्सों में झाड़ियो को काटना, क्यारियों से खरपतवार निकालना, पौधों को पानी देना तथा सारा कचरा एक जगह इकट्ठा करना इत्यादि कार्य किए गए।



    कारसेवा उपरांत निर्माण के महासचिव एवं प्रवक्ता सुनील महाजन ने कहा कि हर बार सर्दियों के बाद पार्कों में काफी झाड़ियां और खरपतवार इकट्ठा हो जाता है और एक बड़ा क्षेत्र होने के कारण जिसे हटाना हमारे लिए मुश्किल हो जाता है और इसीलिए यह कारसेवा का प्रोजेक्ट शुरू किया गया है  ताकि पार्कों की खूबसूरती बनी रहे और इस कारसेवा के पहले चरण में श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र की टीम फॉलोअप विशेषज्ञ संजीव तूर तथा वरिष्ठ सदस्य अजय नैय्यर की अध्यक्षता में सेवा के लिए सम्मिलित हुई है इसके सभी सदस्यों ने विशेष कर महिला शक्ति ने तन मन से इस कारसेवा में भाग लिया है और पार्क के सौंदर्य को निखारने में भरपूर योगदान दिया है।



        फॉलोअप विशेषज्ञ संजीव तूर ने कहा कि निर्माण के निमंत्रण पर इस कारसेवा में भाग लेना हमारे लिए गर्व की बात है! शारीरिक मानसिक व आत्मिक उन्नति के साथ सामाजिक कार्यों में सहयोग करना हमारी संस्था का परम उद्देश्य है! फॉलोअप विशेषज्ञ सरबजीत तूर ने बताया कि आज कारसेवा करके हमारे सभी सदस्यों को बड़ी प्रसन्नता हुई है और उनकी टीम निमंत्रण मिलने पर दोबारा भी इस कारसेवा में शामिल होंगी उन्होंने लोगों से थोड़ा समय सामाजिक कार्यों के लिए निकालने का आवाहन किया। वालंटियर पलक ने बताया कि वह आज पहली बार शमशान घाट में दाखिल हुई है एक डरावनी जगह की कल्पना के बिल्कुल विपरीत यहां आकर हमें सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हुई है और वह दूसरों को भी इस सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने की अपील करती हैं।



अंत में निर्माण के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय राणा ने श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र टीम पठानकोट का कारसेवा में उनके इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया और नगर की अन्य संस्थाओं से भी इन पार्कों की खूबसूरती के लिए कारसेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आवाहन किया।

           इस अवसर पर राजेंद्र सेठ, सुभाष गुप्ता, अजय गुप्ता, अमित गुप्ता, मीडिया एडवाइजर संजीव घई वॉलंटियर रजनी, विजय लक्ष्मी, रिचा, अर्चना सम्याल, विभा, विदुषी, शालू रीटा, छिंदर, गुलशन, आर के मेहता, पुनीत महाजन, पंडित चंद्र मोहन शर्मा, सुखदेव, पंकज शर्मा, रूपलाल, अमित, सूबेदार सुरेंद्र पाल, तरसेम शर्मा, विनय डोगरा, गंगाराम, सतीश, शशि पाल, रमेश आदि वॉलिंटियर्स उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top