सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमशिखा स्कूल मामून के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

0
पठानकोट (पंकज) : चिल्ड्रन डे के उपलक्ष में लायंस क्लब पठानकोट द्वारा आयोजित खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमशिखा स्कूल मामून के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया ।  जिसमें एथलेटिक इवेंट्स में 24 बच्चों ने मेडल और गिद्दा प्रतियोगिता में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इस उपलब्धि पर स्कूल मैनेजमेंट की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया ।  प्रिंसिपल सुशील शर्मा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मीना शर्मा, परवीन लता, ऋचा शर्मा,सुरेश कुमारी, ललिता शर्मा, राकेश कुमार, शिवाना, पिंकी, तन्वी, ललिता कुमारी, रजनी, प्रीति, सुरेश रानी इतियादि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top