खाटू श्याम जी की दूसरी वार्षिक भजन संध्या का आयोजन कल शनिवार को रात्रि 8 बजे कम्युनिटी भवन खजूरी गेट में किया जा रहा है :-श्याम परिवार

0
बटाला:- (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर)‌श्याम परिवार (रजि. 378) बटाला द्वारा खाटू श्याम जी की दूसरी वार्षिक भजन संध्या का आयोजन कल शनिवार को रात्रि 8 बजे  कम्युनिटी भवन खजूरी गेट में किया जा रहा है।  जिसमें कुमार गौरव लुधियाना और जीके प्यारे संकीर्तन मंडल बटाले वाले बाबा जी के भजन गाएंगे।  श्याम परिवार की ओर से सभी शहरवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने जीवन को सफल बनाने और बाबा श्याम जी की प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए अपने परिवार सहित खाटू श्याम जी के चरणों में उपस्थित हों।  इस मौके पर पराग, लक्की, पंकज, लविश, साहिल, हरीश, सार्थिक, करण, गौरव, सचिन, हितेश, विनोद, विशाल, कुणाल, अश्वनी, चिराग, टिंकू, आशु, साहिल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top