नगर थाना 2 पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाईश करने वाले 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

0
पंजाब/अबोहर, 26 नवंबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने आनंद साई मल्होत्रा पुत्र नरेश कुमार मल्होत्रा वासी गली नं. 10 नई आबादी बड़ी पौड़ी के बयानों के आधार पर सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाईश करने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा नं. 95, 25.11.22 भांदस की धारा 506, 511, 188 के तहत अनमोल बराड़, रघुबीर पुत्र गोबिंद राम वासी खिप्पांवाली व तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई भूपिंद्र सिंह कर रहे हैं। गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा हथियारों की नुमाई करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश दिये थे जिसके तहत यह कार्यवाई अमल में लाई गई है।
फोटो: हथियारों की नुमाईश करने वाले आरोपी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top