22 पंजाब बटालियन एनसीसी की ओर से सिविल अस्पताल में रक्तदान कैंप का आयोजन

0

 
बटाला (अविनाश शर्मा, राज अमृत सिंह):
सिविल अस्पताल बटाला में कमांडिंग अफसर कर्नल अनिल ठाकुर, 22 पंजाब बटालियन एन.सी.सी बटाला के नेतृत्व में एक दिवसीय रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर एन.सी.सी और 22 पंजाब बटालियन के एन.सी.सी के जे.सी.ओ और एन.सी.ओ ने भाग लिया। इस दौरान एन.सी.सी कैडिटों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर एन.सी.सी अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान करके किसी न किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान एक महादान है। इस अवसर पर लैफटीनैंट कर्नल जी.एम बेग, सूबेदार मेजर गुरप्रीत सिंह, सूबेदार कुलविन्द्र सिंह पी.आई स्टाफ भी उपस्थित था।
कैप्शन- रक्तदान करते हुए एन.सी.सी कैडिटस।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top