सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल अजीजपुर खदावर मे बाल मेला आयोजित बच्चों द्वारा तैयार की गई स्कूल की मैगजीन उड़ान का किया विमोचन

0
सुजानपुर 14 नवंबर(अविनाश शर्मा, पंकज) सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल अजीजपुर खदावर  मे शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार बाल मेला हेड टीचर वेनू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया  तथा स्कूल के बच्चों की ओर से तैयार की गई मैगजीन उड़ान का विमोचन किया गया  इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सदस्य बच्चों के अभिभावक उपस्थित हुए  इस अवसर पर विभिन्न विभिन्न मुकाबलों का आयोजन किया गया उसमें गीत, भाषण, कविता, पंजाबी पढ़ने लिखने ,सुंदर लिखाई तथा ड्राइंग के मुकाबले करवाए गए वही स्कूल के बच्चों की ओर से ग्रुप  तथा सोलो डांस, पंजाब का प्रसिद्ध डांस गिद्दा पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया किया गया इस मौके पर स्कूल के बच्चों की ओर से तैयार की गई मैगजीन उड़ान तथा बच्चों के अभिभावकों की ओर से लोकार्पण किया गया
 इस मौके पर दाखिला मुहिम की शुरुआत की गई इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट  कमेटी चेयरमैन सलमा अख्तर,हेड टीचर वेनू, नविता ठाकुर, गौरव प्रसाद, अंकित धीमान, कुसुम कुमारी ,सलमा बीबी,  महक शर्मा ,चाहत ठाकुर,  नीलम, रितु बाला ,ज्योति ,विजय ,सृष्टा देवी, इंदु बाला ,गुरप्रीत, मीनाक्षी ,नीलम कुमारी, सीमा, बबली देवी, आदि उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top