नवनियुक्त एसएमओ डॉ अमिता लूना ने संभाला कार्यभार

0

 पठानकोट:- (अविनाश शर्मा , पंकज ) :- डॉ अमिता  लूना ने वीरवार को पठानकोट सिविल अस्पताल का बतौर एसएमओ कार्यभार संभाल लिया।  अस्पताल परिसर पहुंचने पर जहां पीसीएमएस यूनियन ने उनका पद संभालने के बाद स्वागत किया वहीं जिले के समूह फार्मेसी ऑफिसर्स की ओर उन्हें बुक्के भेंट कर उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के पश्चात एसएमओ डॉ अमिता लूना ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा आम लोगों को जो स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं दी जा रही है उन सुविधाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जायेगा।  उन्होंने कहा कि अस्पताल में तीनों राज्यों के लोगों का कार्यभार है और स्टाफ की भी कमी है लेकिन उसके बावजूद अस्पताल में हर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी जारी रहेगी।  डॉ लूना ने कहा कि उपचार के दौरान अगर किसी व्यक्ति को अस्पताल संबंधी कोई शिकायत होती है तो वह उनके कार्यालय में सीधा उनसे मिल सकता है। इस अवसर पर कार्यकारी एसएमओ डॉ सुनील चांद, सीनीयर फार्मेसी अफसर पवन कुमार , राकेश कुमार, रमन कुमार, गौरव महाजन, अंकुश महाजन, हिमांशु, पवन, नवजोत व राहुल उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top