सुजानपुर (पंकज/ अविनाश शर्मा) आज हल्का सुजानपुर के धार ब्लाक गांव डलॅला मे लोगो के लिए पीने के पानी का डीप बोर का कार्य आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अमित सिंह मंटू उद्घाटन करके भी बोर का कार्य शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या के लिए गांव डल्ला में ₹5 लाख डीप बोर पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह गांव में गलिया और कुछ डंगे लगने है जिसका सरकार द्वारा हल कराया जाएगा। उन्होंने कहा की धार क्षेत्र की पेयजल समस्या के लिए जिन गांवों में डीप बोर पाइपलाइन, सड़कों अन्य कोई धार क्षेत्र की समस्या है उसको पंजाब सरकार द्वारा पहल के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में विकास कार्य के जितने भी कार्य होने वाले हैं उसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर हल कराया जाएगा । पंजाब सरकार द्वारा जनता के हित में बिजली बिल माफ करने का फैसला किया है जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में सभी वर्ग के लोगों के बिजली के बिल जीरो आने शुरू हो गए हैं जो पंजाब सरकार का एक ऐतिहासिक फैसला है इस मौके शीला देवी सरपंच मुक्ताब बीबी, रतन चंद्र, प्रवीण सिंह लंबरदार, भोली देवी सरला देवी , सोमा देवी, तृप्ता देवी, शिवम देवी, रसीद मोहम्मद, सोमा देवी बिशन सिंह रसीद मोहम्मद, आमना बीबी, शिवम सिंह, मुंशीदीन, कालू मोहम्मद आदि उपस्थित थे।
.jpeg)