पंजाब /अबोहर, 26 नवंबर (शर्मा/सोनू): आज सफाई अभियान के दौरान पूर्व प्रधान बाबू राम आर्य ने सफाई अभियान की प्रशंसा करते कहा कि शहर को गंदे शहरों की लिस्ट से बाहर कर स्वच्छता के मामले में अव्वल लाने में विधायक के प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि फंड की कमी के कारण शहर के विकास कार्य रूक गए हैं। पंजाब सरकार अबोहर से सौतेला व्यवहार छोडक़र अबोहर की आभा बहाल रखने के लिए शीघ्र फंड जारी करे। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े वायदे कर सत्ता में आई सरकार अब अबोहर के साथ भेदभाव कर रही है।
फोटो: विधायक संदीप जाखड़ के साथ पूर्व प्रधान बाबू राम आर्य व मेयर विमल ठठई।
.jpeg)