पंजाब :मलोट चौक पर आवारा पशुओं का आतंक

0
रोजाना अपडेट,अबोहर, 12 नवंबर (शर्मा/सोनू): वैसे तो पूरा शहर ही आवारा पशुओं की समस्या से परेशान है लेकिन मलोट चौक पर पशुओं के आतंक से लोग काफी डरे हुए हैं। यह आवारा पशु अक्सर आपस में भिड़ जाते है जिससे दुर्घटना होने का भय बना रहता है। इसके अलावा आवारा पशुओं की चपेट में आने से कई बार वहां खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इन आवारा पशुओं के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन प्रशासन इन आवारा पशुओं का अभी तक कोई हल नहीं निकाल पाया है। लोगों व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा इस समस्या संबंधी कई बार आवाज उठाई गई लेकिन हालत फिर भी नहीं सुधरी।
फोटो : मलोट चौक पर घूमते आवारा पशु।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top