बटाला 14 नवंबर (अविनाश शर्मा, राज अमृत सिंह) कार्यकारी इंजीनियर सुखदीप सिंह धालीवाल के निर्देश पर उप मंडल इंजीनियर दर्शन कुमार की अगुवाई में ब्लाक डेरा बाबा नानक में ब्लाक कोऑर्डिनेटर सरबजीत सिंह की ओर से बाल दिवस मौके पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के एवं सरकारी हाई स्कूल ठेठरके कलां में बच्चों को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जल संरक्षण एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान की जानकारी दी गयी. उन्हें साफ रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सरपंच करमजीत सिंह ठेठरके, महिंदर सिंह, पूर्व सरपंच , स्कूल प्रिंसिपल, स्कूल शिक्षक और प्रेरक प्रभजीत सिंह वाहला रॉय चक उपस्थित थे।
.jpeg)