पठानकोट/ सुजानपुर 21 नवंबर (अविनाश, शर्मा पंकज) : भारत विकास परिषद सुजानपुर द्वारा अध्यक्ष योगराज शास्त्री की अध्यक्षता में स्कूल स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता सेंट थॉमस स्कूल सुजानपुर में करवाई गई | इस प्रतियोगिता में सुजानपुर के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया इस मौके पर अध्यापक हेमराज की ओर से बच्चों से भारत को जानो संबंधी विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सेंट थॉमस स्कूल सुजानपुर टीम प्रथम रही वहीं जूनियर वर्ग में एसएमएसडी राजपूत पब्लिक स्कूल सुजानपुर की टीम विजेता रहे इस मौके पर अध्यक्ष योगराज शास्त्री ने बताया कि भारत को जानो प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों कि भारत की संस्कृति अध्यात्म दर्शन तथा मान्यताओं संबंधी ज्ञान की परख करना है वहीं उनमें भारत की संस्कृति को जानने समझने के लिए उत्साह पैदा करना है उन्होंने कहा कि भारत को जानो प्रतियोगिता के लिए जो पुस्तक है उसमें वैदिक काल से लेकर आज तक भारत को गौरवमई बनाने के लिए जिन ऋषि-मुनियों और महापुरुषों ने योगदान दिया है उन सभी की जानकारी भारत को जानो पुस्तक में लिखित है उन्होंने कहा कि इसके पढ़ने से बच्चे भारत के समृद्ध गौरवशाली इतिहास को जान सकते हैं समझ सकते हैं तथा इन ऋषि-मुनियों तथा महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं इस मौके पर स्कूल की मैनेजर जीनत तथा प्रिंसिपल नीरज डोगरा को उनके अच्छे प्रबंधक के लिए भारत विकास परिषद की ओर से सम्मानित किया गया
इस मौके पर महासचिव परसोत्तम महाजन ,कोषाध्यक्ष हरभजन सिंह ,राजेंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, मोहन लाल डोगरा ,अशोक कुमार, विनोद महाजन, सुभाष गुप्ता, विजय धीमान, विनोद शर्मा, तिलक राज धीमान आदि उपस्थित थे आदि उपस्थित थे ।
.jpeg)