जिला स्तरीय कविता उच्चारण मुकाबलों में रिदम रहा पहले स्थान पर

0
बटाला 14 नवंबर: (अविनाश शर्मा, सुनील चंगा) डायरेक्टर एससीईआरटी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी हरपाल सिंह संधावालिया उप जिला शिक्षा अधिकारी लखविंदर सिंह तथा डायट प्रिंसिपल चरण बीर सिंह के नेतृत्व में डी आर पी अंग्रेजी राज कुमार द्वारा जिला स्तर पर अंग्रेजी कविता उच्चारण मुकाबले सरकारी स्कूल में करवाए । इन मुकाबलों में 19 ब्लॉकों में पहले स्थान पर रहे 11 वीं तथा 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए डायट प्रिंसिपल चरण बीर सिंह ने कहा कि जिले में डीएम नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ब्लॉक मेंटर की कड़ी निगरानी के अन्तर्गत विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा की गुणवत्ता को निखारने हेतु जो प्रयास किए जा रहे हैं वे इस कविता उच्चारण मुक़ाबलों में प्रत्यक्ष रूप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय के प्रति अपनी रुचि को बरकरार रखना चाहिए। विद्यार्थियों के उच्चारण का एक्सेंट इतना बढ़िया था कि जजमेंट करने वाले जजों को निर्णय कर पाने में बहुत ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी ।
जिला स्तर पर करवाए गए कविता उच्चारण मुक़ाबलों में पहले स्थान पर सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल लड़के गुरदासपुर का विद्यार्थी रिदम रहा ,दूसरे पर मैरीटोरियस स्कूल गुरदासपुर की छात्रा गगनदीप गीतू तथा तीसरे स्थान पर सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल दीनानगर की छात्रा हर्षिता ठाकुर रही ।इन मुकाबलों में बतौर जज की भूमिका जिला मेंटर अंग्रेज़ी नरेन्द्र सिंह बिष्ट मैडम मृदु लेक्चरर अंग्रेज़ी सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल ( कन्या )गुरदासपुर तथा बलविंदर सिंह लेक्चरर अंग्रेज़ी सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल मिर्जा जानने निभाई । इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त सतनाम सिंह धारीवाल पवन कुमार धूपसड़ी नेक चंद दीनानगर विल्सन मट्टू आदि उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top