अबोहर, 28 नवंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर की साऊथ सिटी टीम ने मनू बजाज की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीरकपुर लीग कप अपने नाम किया है व अबोहर शहर का नाम रोशन किया है। साऊथ सिटी टीम ने फाईनल मैच में तक्षशिला सिटी को हराकर कप अपने नाम किया। तक्षशिला सिटी ने पहले बेटिंग कर 65 रन बनाये जिसके बाद साऊथ सिटी ने 8 ओवर में 66 रन बनाए। गौरव व सुखजीत को बेस्ट बॉलर व गैरी को बेस्ट फरफार्मर चुना गया। शालू 18 रन बनाकर नाटआऊट रहे। साऊथ सिटी टीम की जीत पर मोनू बजाज की बहन नेहा रहेजा व निक्की रहेजा ने लडू बांट कर खुशी मनाई।
फोटो: विजेता टीम जश्र मनाते हुए।
.jpeg)