जरुरतमंदों की सेवा करने एवं सामाजिक कार्य में क्षी देव भूषण समारिक समिति अहम भूमिका निभाती आ रही है :- विनय शर्मा

0

पंजाब /बटाला 20 नवंबर ( अविनाश शर्मा, सुनील चंगा  ) जरूरतमंद लोगों की सेवा करने व धर्म परायण कार्यों, एवं सामाजिक कार्य में श्री देव भूषण स्मारक समिति बटाला अहम भूमिका निभाती आ रही है। उपरोक्त शब्द राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंजाब के प्रांत कार्यवाह विनय शर्मा ने समिति द्वारा श्री राम तलाई मंदिर के प्रांगण में आयोजित वार्षिक कंबल वितरण समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहे।  
कंबल वितरण समारोह में कंबलों की सेवा जुगल किशोर गुप्ता चेयरमैन एम जे कारपोरेशन बटाला द्वारा अपनी स्वर्गीय धर्मपत्नी श्रीमती शारदा मित्तल की पुण्य स्मृति में की गई l इस मौके उनके परिवारिक सदस्य साक्षी मित्तल ,लोकेश मित्तल , पूजा मित्तल, कनन मित्तल,  हर्षित मित्तल ,दित्य मित्तल  विशेष रूप से उपस्थित थे l  कंबल वितरण समारोह की अध्यक्षता जुगल किशोर मित्तल चेयरमैन एम  जे कारपोरेशन बटाला ने की जबकि विशेष अतिथि के तौर पर समिति के अध्यक्ष  प्रेम बंसल  रहे l
इस दौरान मुख्य वक्ता के तौर पर आर एस एस के प्रांत कार्यवाह विनय शर्मा उपस्थित हुए l कार्यक्रम की शुरुआत एडवोकेट अरुण शर्मा और विक्रम ढल ने देशभक्ति के गीतों के साथ की l सर्वप्रथम समिति की ओर से आए सभी अतिथियों का पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया l मुख्य वक्ता विनय शर्मा ने अपने संबोधन में सभी से अपने देश और धर्म के प्रति समर्पण भाव को जगाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने धर्म के प्रति आस्था बनाए रखते हुए किसी भी लालच व भ्रम में आकर अपने मूल धर्म का त्याग नहीं करना चाहिए l उन्होंने कहा कि हमारे धर्म की रक्षा हेतु नौवी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी ने अपने अमूल्य जीवन की शहादत दी थी l धर्मवीर हकीकत राय ने भी अपने अतुलनीय बलिदान से अपने धर्म के प्रति हम में आस्था बनाए रखने की प्रेरणा जागृत कर रखी है l उन्होंने सभी से अपने समाज के कमजोर लोगों को निस्वार्थ भाव से सेवा व सहयोग करते रहने का भी आह्वान किया l
इस अवसर पर श्री अरुण अग्रवाल ने अपने  वक्तव्य मे लोगों से आह्वान किया कि वह अपने घर में अपने आराध्य देवी देवताओं की स्वरूप रखें एवं घर के मेन गेट पर स्वास्तिक ओम के चित्र लगवाएं l हमें अपने धर्म में अपनी आस्थाओं पर स्थिर रहना है, लालच में आकर विचलित नहीं होना l जिस धर्म में जन्म लिया है , तमाम उम्र उसी धर्म में बने रहना है l 
समिति के जनरल सेक्रेटरी श्री हितेश कुमार सुंदर (राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित) ने आए हुए सभी लोगों से शपथ दिलवाई कि वह अपने धर्म में ही रहेंगे  और परिस्थितियां चाहे कैसे भी हो धर्म परिवर्तन नहीं करेंगे l जिसके बाद समिति सदस्यों की ओर से आए हुए अतिथियों के साथ 100 लोगों को नए कंबल भेंट किए गए l अंत में समिति के अध्यक्ष प्रेम बांसल तथा समाजसेवी लोकेश मित्तल ने आए हुए सभी अतिथियों व गणमान्य लोगों का धन्यवाद किया l  समिति की ओर से मुख्य अतिथि श्री जुगल किशोर गुप्ता जी को स्मृति चिन्ह एवं दुशाला  भेट किया गया  l समिति की ओर से आए हुए सभी लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी l
इस मौके पर समिति सदस्यों में हितेश सुंदर  (राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित), अरविंद सरीन (अमृतसर विभाग सेवा भारती प्रमुख), अशोक शाह (मैनेजिंग डायरेक्टर जमीदारा खाद स्टोर), वरुण अग्रवाल (प्रधान रोटरी क्लब बटाला), एडवोकेट परमजीत तलवार, जुगल किशोर अग्रवाल, मनीष महाजन (जिला कार्यवाह बटाला), रंजन मल्होत्रा (पूर्व जनरल सेक्रेटरी बटाला), बृजमोहन त्रिपाठी (एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कपूरथला), किशन सिंह राणा, अनिल जुल्का, रजत सरीन (चेयरमैन  आर पी इंडस्ट्रीज  बटाला) के अलावा राजीव नगोत्र, अनिल डोगरा, के एल गुप्ता (सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर), अमित कुमार, अश्वनी सुंदर (इन्वेस्टमेंट एडवाइजर), हरीकृष्ण कोषाध्यक्ष राम तलाई मंदिर ट्रस्ट, सुरेश महाजन पूर्व म्यूसिपल कमिश्नर, रामदयाल शुक्ला गुड्डू बाबा, पंडित सुभाष कुमार, रजत विज, विजय कुमार लाडी सहित भारी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top