भाविप ने करवाई श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस को समर्पित भाषण प्रतियोगिता

0
 मुस्कान  और रूपिंदरजीत कौर ने  हासिल किया प्रथम स्थान 

बटाला 19 नवंबर (अविनाश शर्मा ) : भारत विकास परिषद कादियां द्वारा स्थानीय वेद कौर आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में
  परियोजना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस को समर्पित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी  प्राइमरी अमरजीत सिंह भाटिया मौजूद रहे।  इस मौके पर भाविप अध्यक्ष मुकेश वर्मा, उनकी टीम व स्कूल की प्रिंसिपल ममता डोगरा ने अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अमरजीत सिंह भाटिया ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कहा, इस अवसर पर उन्होंने  श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति के साथ जुड़ना चाहिए तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जानी चाहिए ताकि  विद्यार्थियों में अच्छे गुणों का समावेश किया जा सके । इस मौके पर भाविप के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर सिखों के नौवें गुरु थे।  उन्हें  *हिंद की चादर*  के तौर पर याद किया जाता है, क्योंकि उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया था।  गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान से भारत की उत्पीड़ित आम जनता शासकों का सामना करने और बलिदान देने के लिए तैयार हो गई उन्होंने बच्चों को गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रिंसिपल  ममता डोगरा ने कविता की पंक्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।  भाविप सचिव जसबीर सिंह समरा ने की जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।  इस  भाषण  प्रतियोगिता में मैडम रंजीत कौर ,लेक्चरर सुखविंदर सिंह पड्डा व पूजा ने जज की भूमिका निभाई। पंजाबी व हिन्दी भाषा की प्रतियोगिता में प्रथम 3स्थान हासिल करने वाले  छात्राओं  जिनमें मुस्कान वेद कौर आर्य गर्ल्स  स्कूल व रूपिंदरजीत कौर सहस बसरावां ने प्रथम, नवनीत कौर सहस बसरवां व सिमरतपाल सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल  वडाला ग्रन्थियां द्वितीय स्थान , हरमन कौर कला तथा ब्रह्मलीन को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दिया ने तीसरा स्थान प्राप्त  किया जिन्हें  मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित  किया गया ।  इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष मुकेश वर्मा व मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अमरजीत सिंह भाटिया ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता डोगरा का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अमरजीत सिंह भाटिया को भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मुकेश वर्मा व उनकी टीम को स्मृति चिन्ह व बैज ऑफ ऑनर भेंट कर सम्मानित किया ।  इस मौके पर   बीएम राकेश कुमार, बीएम सतिंदरपाल सिंह, बीएम , बीएम बलजीत सिंह को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा भाविप उपाध्यक्ष विश्व गौरव महासचिव जसबीर सिंह समरा के अलावा वित्त सचिव  पवन कुमार, बीएएनओ विजय कुमार, बीएम  राकेश  कुमार, बीएम सतिंदरपाल सिंह, बीएम  बीएम बलजीत सिंह निधि मैडम, रंजू, श्वेता कालिया, रूही आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top