Punjab:नहरी विभाग की लापरवाही कभी भी ले सकती है जान

0
नहर का क्षतिग्रस्त पुल दे रहा हादसों को न्योता
पंजाब/अबोहर, 29 नवंबर (शर्मा/सोनू): नहर विभाग की लापरवाही कभी भी किसी की जान ले सकती है। कंधवाला रोड नहर का पुल काफी समय से क्षतिग्रस्त है लेकिन न तो नहरी विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही प्रशासन इस पुल पर कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन व नहरी विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द पुल को ठीक करवाया जाये। यदि यहां कोई हादसा होता है तो सीधे तौर पर नहरी विभाग के अधिकारी व अबोहर का प्रशासन जिम्मेवार होगा।
फोटो: नहर का क्षतिग्रस्त पुल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top