मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में खेल
सभयाचार पैदा करने के लिए सफल यत्न किए :-खेल मंत्री गुरजीत सिंह
बटाला 13 दिसंबर ( अविनाश शर्मा ) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में खेल सभ्याचार पैदा करने के लिए सफल यत्न किये गये है, जिसके चलते खेलों का बजट बढाया गया। कारगार नई खेल नीति बनाने के लिए माहिरों की कमेटी बनाई गई है।
उपरोक्त शब्द कोटला शाहिया में सुरजीत स्पोर्टस ऐसोसिएशन बटाला द्वारा करवाई जा रही 29वीं कमलजीत खेलों के तीसरे दिन सम्बोधित करते हुए खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहे। इस दौरान अमनशेर सिंह शैरी कलसी, हल्का विधायक बटाला बलबीर सिंह पन्नू चेयरमैन पनसप पंजाब डा. हिमांशु अग्रवाल डिप्टी कमीश्नर गुरदासपुर, डा. शायरी भंडारी एस.डी.एम बटाला, पूथीपाल सिंह एस.पी इंवैसटीगेशन गुरदासपुर, गुरप्रीत सिंह एस.डी (डी) बटाला, लखविन्द्र सिंह नायब तहसीलदार, बाबा बुध सिंह, अमृत कलसी, तरूण कलसी उपस्थित थे।
खेल मंत्री मीत हेयर ने सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि पंजाब को खेलों में उतीर्ण प्रदेश बनाने के लिए की जा रही कोशिशों के तहत खेलों वतन पंजाब की करवाई गई, जिस दौरान 9961 विजयी खिलाडियों को 6.85 करोड रूपये के ईनाम बांटे गये और राष्ट्रमंडल खेलों के विजयी को 9.30 करोड रूपये की ईनाम राशी दी गई। ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियरा वजीफा स्कीम शुरू की गई, जिसके तहत सीनियर नैशनल चैपियन को 8000 रूपये महीना और जूनीयन नैशनल चैपिंयन को 6000 रूपये महीना वजीफा दिया जाएगा। खेल विभाग जल्द ही 220 कोच भर्ती करने जा रहा है।
मीत हेयर ने खेलों के प्रबंधकों की सराहना करते हुए कहा कि विश्व हॉकी के महान खिलाडी ओलपियन सुरजीत सिंह की याद में सुरजीत स्पोर्टस ऐसोसिएशन द्वारा कोटला शाहिया में अपने बिछडे कौमी स्तर के एथलीट कमलजीत सिंह की याद में पिछले 30 वर्षो से खेलें करवाना बहुत बढिया कार्य है। इन खेलों की खासियत है कि यह ओलपिंक चार्टर की खेले है, जिसमें एथलैटिक्स के ट्रैक और फील्ड ईवैटो के इलावा फुटबाल, हॉकी, वालीबाल, कब्बडी और नैटबाल के मुकाबले करवाए जाएगे। विजयी को 18 लाख रूपये के नगद ईनामें के इलावा पुस्तकें भी ईनाम में देना बहुत बढिया कार्य है। खिलाडियों को साहित्य से जोडने की बढिया रीत है। पंजाब को खेलों में आगे ले जाने के लिए ऐसे खेल मेले बुहत जरूरी है। खेल मंत्री ने कमलजीत खेलों के विजयी को ईनाम बांटे।
इस दौरान सम्बोधित करते हुए बलबीर सिंह पन्नू चेयरमैन पनसप पंजाब ने कैबीनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार खेल सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के लिए वचनबद है और सरकार द्वारा नौजवानों को खेलों की ओर उत्साहित करने के लिए सफल कार्य करते खेलों वतन पंजाब की करवाई गई, जिसमें खिलाडियों ने बढ चढ कर शामूलियत की। उन्होनें कहा कि कमलजीत खेल कमेटी द्वारा खेल स्टेडियम की ओर बेहतरी के लिए जो भी मांग रखेगे, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होने कहा कि उन्हें गर्व है कि गांव कोटला शाहियां के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है।
इस दौरान बटाला विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने खेल मंत्री मीत हेयर का खिलाडियों को प्रोत्साहित करने और प्रदेश में खेलों का माहौल पैदा करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता वाली पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक बुराई नशे को खत्म करने के मंतव्य से खेलों को प्रफुल्लित किया जा रहा है और नौजवानों को खेलों की ओर मोडने के लिए सफल यत्न किये जा रहे है।
इस अवसर पर ऐसोसिएशन के प्रधान पृथीपाल सिंह ने मुख्यमेहमान का धन्यवाद किया। इस दौरान लांयज कल्ब बटाला स्माईल बटाला ने 1.50 लाख रूपये देने का ऐलान किया। यह राशी डा. नरेश अग्रवाल अंतराष्ट्रीय प्रधान द्वारा लांयज कल्ब बटाला स्माईल द्वारा दी गई। इस दौरान यशपाल चौहान, वी.एम. गोयल, नरेश लूथरा, गुरप्रीत सिंह गिल, लायन चरणजीत सिंह मौजूद थे।
इस दौरान के मुकाबलें में 100 मीटर दौड में लडकों में हरजीत सिंह, अमनदीप सिंह और बिकरमजीत सिंह, लडकियों में सिमरनजीत कौर, राधा देवी और संदीप कौर, 5000 लड़कों में कर्म सिंह, माहिल सागर और जशनदीप सिंह, 400 मीटर लडकों में मनिंदर सिंह, जगविन्द्र और मिथन, लडकियों में गुरजोत कौर, सुखविन्द्र कौर और बलजीत कौर लम्बी छलांग लडकियों में दीप्ति, लवप्रीत कौर और कोमलप्रीत कौर, ऊँची छलांग लडकों में अर्शप्रीत सिंह, हनी कुमार और गुरसेवक सिंह, डिसकस थ्रो लडकों में कृपाल सिंह, बलराज सिंह और दविन्द्र सिंह, लड़कियों में लवप्रीत कौर, नवदीप कौर और गुरप्रीत कौर, ऊँची छलांग लडकियों में रिपंल कौर, हरप्रीत कौर और कमलजीत कौर, 1500 मीटर लडकियों में टिवंक्ल चौधरी, अंजू यादव और मनदीप कौर और 800 मीटर लडकों में कर्म सिंह, रनजोत और गुरबाज सिंह ने क्रमवार प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान बीडीपीओ मित्रपाल सिंह, ओलपियन कोच गुरबख्श सिंह संधू, लायंज कल्ब के प्रधान नरेश लूथरा और वी.एम गोयल, सुरजीत स्पोर्टस ऐसोसिएशन रजि. बटाला के नुमांइदे पृथीपाल सिंह एस.पी, निशान सिंह रंधावा, दविन्द्र सिंह काला नंगल, इंजी. जगदीश सिंह बाजवा, कर्मपाल सिंह ढिल्लों, दलबीर सिंह चाहल, बलकार सिंह मिंटू, करतार सिंह, मनजिन्द्र सिंह बल, यशपाल चौहान, प्रिंसीपल मुस्ताक सिंह गिल, राजविन्द्र सिंह काला, दिलबाग सिंह कोटला शाहिया, राजिन्द्रपाल सिंह धालीवाल, दिलबाग सिंह, राजविन्द्र सिंह, राजेश तुली, गुरबख्श सिंह, प्रो. सुरिन्द्र सिंह काहलों, परमजीत सिंह कलसी जिला भाषा अफसर, सुखचैन सिंह जिला खेल अफसर और सिमरनजीत सिंह वालिया आदि उपस्थित थे।
कैप्शन- खेल मंत्री द्वारा कमलजीत खेलों दौरान उतीर्ण रहने वाले खिलाडियों को पुरस्कार वितरित करते हुए।
.jpeg)