पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा तीसरी बार बने भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष।

0

पठानकोट (अविनाश शर्मा, पंकज):-भारतीय जनता पार्टी जिला पठानकोट के लिए आज का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण खुशियों भरा और गर्व करने का दिन है कि आज भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष बने हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का तीसरी बार नेतृत्व संभाला है और अपनी टीम की घोषणा की है क्योंकि अश्विनी शर्मा पठानकोट जिला से ही आते हैं तो सभी जिला वासियों के लिए यह एक खुशी और अब गर्व का पल है उनके नेतृत्व में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ा और पंजाब में हर गांव कस्वे में भारतीय जनता पार्टी का नाम पहुंचाया जिसका फायदा भारतीय जनता पार्टी को 24 के लोकसभा चुनाव और 27 के विधानसभा चुनावों में होगा भारतीय जनता पार्टी जिला पठानकोट के अध्यक्ष विजय शर्मा उनकी जिला की सारी टीम महामंत्री सुरेश शर्मा विनोद धीमान सुदेश वर्मा नरेश वडेरा प्रदीप रैणा अरुण महाजन सभी  भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष सभी का धन्यवाद करती है जिन्होंने एक कुशल संगठन करता पठानकोट की शान अश्वनी शर्मा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर दी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top