भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेसी वर्करों के साथ पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने की बैठक।

0
हिमाचल प्रदेश में मिली जीत के बाद गदगद हुए कांग्रेसी मनाया जशन
कहां जो लोग झूठ का सहारा लेकर आगे बढ़ते हैं वह कभी भी कामयाब नहीं होते :- जोगिंदर पाल

रोजाना अपडेट ,पठानकोट ,पंजाब
सुजानपुर 9 दिसंबर(अविनाश, शर्मा पंकज):हलका भोआ के अधीन पड़ते अड्डा बनीलोधी स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक जोगिंदर पाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें विशेष तौर पर पीपीसी सेकेट्री व अवजरवर हलका भोआ वरिंदर सिंह छोटेपुर कांग्रेसी नेता वरविंद्र सिंह कांग्रेसी नेता हरपाल सिंह उपस्थित हुए और कांग्रेसी वर्करों के साथ आगामी महीने में पंजाब और भोआ में पहुंचने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर विचार विमर्श और रोड मैप तैयार किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि माननीय राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो जात्रा का पड़ाव अगले महीने पंजाब में शुरू होगा जिस का जोरदार स्वागत करने के लिए जगह जगह पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की और से राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया जाएगा जिसके तहत भोआ में भी दाखिल होने पर उनका भव्य स्वागत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया जाएगा उन्होंने कहा कि जो हालात इस समय देश की राजनीति के हो गए हैं उसके बावजूद भी हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के हक में अपना फतवा सुना कर आने वाले 2024 चुनावों के लिए बड़े संकेत दिए हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेसी वर्करों में हिमाचल प्रदेश में मिली जीत के बाद काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और वह हिमाचल प्रदेश की जनता का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने अच्छी सूझबूझ का सबूत देते हुए राज्य में परिवर्तन किया और कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाया। वहीं उन्होंने विरोधियों पर तंज लेते हुए कहा कि जो लोग झूठ का सहारा लेकर आगे बढ़ते हैं वह कभी भी कामयाबी हासिल नहीं कर सकते लिहाजा आम आदमी पार्टी का भी वही अंजाम हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला है हिमाचल प्रदेश की जनता ने उन्हें एक भी सीट ना जिता कर पंजाब में की हुई गलती से सबक लिया है। कार्यक्रम के दौरान वरिंदर सिंह छोटेपुर ने कहा कि माननीय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर देश की जनता में भारी उत्साह देखने को मिला है और जगह-जगह पर उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है जिसके तहत पूरी रूपरेखा तय की जाएगी और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को उनका स्वागत करने का मौका भी मिलेगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो देश की आजादी के बाद सबका साथ सबका विकास नारा लेकर देश को तरक्की और बुलंदियों पर पहुंचाया उसी नक्शे कदम और देश की तरक्की और खुशहाली को खत्म करने पर केंद्र में बैठे मोदी सरकार तुली हुई है आज हालात ऐसे हो चुके हैं कि हर तरफ बेरोजगारी महंगाई ने आम जनता का बुरा हाल किया हुआ है वह दिन दूर नहीं जब भारत का भी श्रीलंका जैसा हालात पैदा हो जाएंगे इसलिए देश को बदलना होगा और जनता को इस बदलाव को लाना होगा और कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाकर देश को खुशहाली और तरक्की की ओर ले जाने का रास्ता अपनाना होगा इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के ऑर्गेनाइजर सेक्रेटरी मास्टर रामलाल ब्लॉक समिति मेंबर तिलक राज ब्लॉक समिति चेयरमैन तरसेम रतनवा ब्लॉक समिति चेयरमैन राजकुमार सहोड़ा, पीपीसी सचिव व सरपंच रजिंदर सिंह पिल्ला, ब्लॉक प्रधान सतीश कुमार सरना, ब्लॉक समिति मेंबर नरेंद्र कुमार चिंटा, नंबरदार दीपू ठाकुर सरपंच बहादुर सिंह सुखदेव सिंह सरपंच सुरजीत सिंह सरपंच रवि कुमार हर्ष शर्मा जॉनी कुमार लवली कुमार अवतार सिंह सरपंच ममता रानी सरपंच मदन लाल सीनियर कांग्रेसी नेता सज्जू राम अविनाश शर्मा पार्षद संदीप काका अजय ठाकुर अवतार सिंह, दविंदर कुमार ऋषि कुमार अविनाश चंद्र दीपक मेहरा, कांग्रेस सेवादल ज्वाइंट सेक्रेट्री डॉक्टर सोहन लाल सोनी,ऑफिस इचार्ज सचिन कुमार, सुरजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top