जिलाधीश पठानकोट हरबीर सिंह ने आज धार कलां तहसील के अंतर्गत पड़ते गांव लजेरां एवं लैहरुन का विशेष दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

0
 पठानकोट 1 दिसंबर ( पंकज, अविनाश शर्मा) :- जिलाधीश पठानकोट  हरबीर सिंह ने आज धार कलां तहसील के अंतर्गत पड़ते गांव लजेरां एवं लैहरुन का विशेष दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।इस मौके पर समुह विभागों के अधिकारी भी जिलाधीश के साथ थे। जिलाधीश ने गांव लैहरुन, लजेरां के प्रत्येक मुहल्ले का मुआयना कर लोगों से भी उन्हें पेश आ रही समस्याओं संबंधी जानकारी ली। गांव लजेरां के सरकारी मिडल स्कूल , गांव लैहरुन के सरकारी हाई स्कूल, सरकारी प्राइमरी स्कूल लैहरुन आंगनबाड़ी केंद्र लैहरुन, आंगनबाड़ी केंद्र लजेरां का औचक निरीक्षण कर मिड डे मील रसोई,मीड डे मील भोजन का निरीक्षण किया।
 ग्रामिणों की ओर से स्कूल में स्टाफ की कमी को लेकर जिलाधिकारी से स्टाफ की नियुक्ति की मांग की गई। बरसात में गिरे  कच्चे मकानों को मुआवजा ना मिलने की एक शिकायत लजेरां के सरपंच विजय धीमान ने जिलाधिकारी से की जिस पर जिलाधिकारी ने पुरे गांव का चक्कर लगा कर गांव के कच्चे मकानों का निरीक्षण कर एसडीएम धार कलां को धार क्षेत्र के समुह कच्चे मकान जिन पर बांस पर खपरैल लगाईं गई है का सर्वे कर रिपोर्ट करने को कहा। लजेरां एवं लैहरुन गांव में पीने के पानी की समस्या, लजेरां में लोगों की जमीन तक पहुंचने के लिए रासता बनाने संबंधी समस्या भी लोगों ने बताई जिसके लिए संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को इस संबंधी समस्या का हल करने के आदेश दिए।
 ग्रामीण किसानों की ओर से जंगली जानवरों से हो रहे फसलों के नुकसान संबंधी जिलाधिकारी को बताया गया जिस संबंधी उन्होंने कहा कि किसानों को जंगली सुअरों को मारने के लिए परमिशन दे दी जाएगी। सैल्फ हैलप ग्रुप की कुछ महिलाओं की और से बैंकों की शिकायत की गई की बैंक सीसीएल लिमिट नहीं बना रहे हैं जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधीश ने इस संबंध में एसडीएम धार एच एस वेदी को बैंकों से एक स्पेशल बैठक कर बातचीत करने को कहा। क्षेत्र में माल विभाग में पटवारियों के रिक्त पदों के संबंध में भी गरामिणो ने शिकायत की। गांव लैहरुन में वैटरनरी डिस्पैंसरी की खस्ता हालत को लेकर उसे रिपेयर करवाने संबंधी एवं डिस्पैंसरी में दवाईयां ना होने के संबंध में गांव के नंबरदार बलवंत सिंह ने गुहार लगाई जिस संबंधी डिप्टी कमिश्नर ने जेई पंचायती राज को पशु डिस्पैंसरी का सर्वे कर आने वाले खर्च की रिपोर्ट उन्हें सोपनें के आदेश जारी किए। इस मौके पर लजेरां गड़ल गाहल के सरपंच विजय धीमान, लक्ष्मी देवी, मनजीत सिंह को जिलाधीश ने मनरेगा के तहत गांव में विकास कार्य करवाने के लिए कहा। दोनों गांवों के लोगों ने गांव में सरकारी बस शुरू करवाने की मांग की जिस संबंधी डिप्टी कमिश्नर ने कहा की इस संबंध में वे ट्रांसपोर्ट विभाग के डायरेक्टर को लिखकर समस्या का हल करवाने को रिक्वेस्ट करेंगे। इस मौके पर एक्सियन वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन महेश कुमार, एस डीओ मंडी बोर्ड परमपाल सिंह एसडीओ पीडब्ल्यूडी परजीदरं सिंह बीडीपीओ बलजीत सिंह सोही,वन रेंज अधिकारी जंग बहादुर, सरपंच दुनेरा राजेश शर्मा, पप्पू राम, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार राजु, कुलबतं सिंह, कैप्टन देव राज आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top