भारत विकास परिषद की ओर से गीता जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित।

0
रोजाना अपडेट, पंजाब
गीता किसी धर्म विशेष के लिए नहीं संपूर्ण मानव जाति के लिए है 
 सुजानपुर 4 दिसंबर (अविनाश शर्मा, पंकज): भारत विकास परिषद सुजानपुर की ओर से अध्यक्ष योगराज शास्त्री की अध्यक्षता में लाला लाजपत राय सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के सुजानपुर में गीता जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रिंसिपल डॉ दिनेश शर्मा उपस्थित हुए इस मौके पर  अध्यक्ष योगराज शास्त्री ने गीता जयंती के महत्व के बारे में बताते हुए कहा उन्होंने कहा कि गीता हमें जीने की कला सिखाती है गीता के ज्ञान की आज बहुत जरूरत है उन्होंने कहा कि 100 से ऊपर भाषाओं में श्रीमद्भागवत गीता का अनुवाद हो चुका है उन्होंने कहा कि गीता किसी धर्म विशेष के लिए नहीं संपूर्ण मानव जाति के लिए है गीता हमें लोक परलोक दोनों में कल्याण में मार्ग दिखाती है सर्वश्रेष्ठ ज्ञान, विमल भक्ति ,उज्जवल कर्म ,यम ,नियम, त्रिविध तप ,अहिंसा सत्य और दया का उपदेश देती है इसके साथ-साथ अधर्म का मार्ग छोड़कर हमें धर्म के मार्ग पर चलने का उपदेश देती है मनुष्य का कर्तव्य क्या है इसका बोध कराना ही गीता का मुख्य उद्देश्य है गीता हमें जीवन जीने की कला सिखाती है सत्कर्म करते हुए जीवन जीने की शिक्षा देती है श्रीमद्भागवत गीता दुनिया का सबसे श्रेष्ठ ग्रंथ है। इस ग्रंथ का पाठ करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी परेशान नहीं हो सकता है। श्रीमद्भगवद्गीता का अनुसरण करने वाले व्यक्ति को मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है  इस मौके पर उन्होंने स्कूल की ओर से दिए जा रहे सहयोग के लिए स्कूल का धन्यवाद किया इस मौके पर स्कूल की ओर से मुख्य अतिथि पूर्व प्रिंसिपल डॉ दिनेश शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया इस मौके पर स्कूल इंचार्ज ठाकुर सुरेंद्र सिंह, परसोत्तम महाजन,  हरभजन सिंह ,प्रिंसिपल त्रिभुवन सिंह ,अशोक कुमार, विनोद महाजन, रवि महाजन ,तिलक राज धीमान , विजय धीमान, राजेंद्र शर्मा ,प्रवीण महाजन ,मोहन लाल डोगरा ,हेमराज, विनोद शर्मा आदि उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top