पंजाब/अबोहर, 01 दिसंबर (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी बलजीत सिंह अन्य पुलिस पार्टी गांव वरियामखेड़ा में कंडक्टर भीम को मौत के घाट उतारने वाले चार आरोपी प्रवीण कुमार पुत्र विनोद कुमार, प्रदीप कुमार पुत्र हनुमान वासी वरियामखेड़ा व सोनू यादव पुत्र नत्थूराम, राजेश कुमार पुत्र रामचंद वासी शेरगढ़ को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि आपसी रंजिश के चलते इन्होंने भीम को मौत के घाट उतारा है। भीम अपने ड्राईवर सुरजीत सिंह के साथ वापिस अपने गांव जा रहा था। चारों आरोपियों ने उसे रोककर हमला कर लिया जिससे भीम की मौत हो गई जबकि सुरजीत सिंह को अस्पताल में ईलाज के लिए दाखिल करवाया गया था।
.jpeg)