साइंस अध्यापकों की एक दिवसीय बाल विज्ञान वर्कशॉप लगाई।

0
रोजाना अपडेट ,पंजाब
 बटाला 4 दिसंबर ( अविनाश शर्मा, राज अमृत सिंह   ) शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अफसर सै. हरपाल सिंह संधावालिया और उपजिला शिक्षा अफसर सै. लखविन्द्र सिंह के सहयोग से सांईस अध्यापकों की एक दिवसीय बाल विज्ञान  वर्कशाप लगाई गई।
इस संबध में जानकारी देते हुए डी.एम सांईस गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर  सांईस अध्यापिकाओं का दो स्थानों पर बाल विज्ञान कांग्रेस वर्कशाप लगाई गई है, जिसमें स्वास्थ्य के लिए इको सिस्टम और पांच अलग-अलग सब थीमों की जानकारी दी गई। 
उन्होने जानकारी दी कि डाइट गुरदासपुर और सरकारी सी. सै. स्कूल धुपसडी दो स्थान ट्रेनिंग के लिए बनाए गए थे ताकि अध्यापकों को जानकारी उपलब्ध  करवाई जा सके। इसके साथ-साथ अध्यापकों को विभागीय निर्देश के बारे में जानकारी दी गई। उन्होने इस दौरान अध्यापकों को 14 दिसंबर को होने वाली जिला स्तरीय वर्कशाप में रिसर्च प्रोग्राम तैयार करके भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रिंसीपल कम नोडल अफसर बटाला 2 परमजीत कौर द्वारा अध्यापकों का स्वागत किया और इस ट्रेनिंग का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए कहा।  इस दौरान बी.एम लखबीर सिंह, दीपक हांडा, विपन कुमार, नवदीप सिंह, बी.एम गुरमीत सिंह ने वर्कशाप में शामिल होकर अध्यापकों के साथ विभागीय जानकारी सांझी की। इस अवसर पर धुपसडी लैक्चरार गुरविन्द्र सिंह ने रिर्सोस पर्सन की भूमिका निभाई।

कैप्शन- अध्यापकों की बाल विज्ञान कांग्रेस की एक दिवसीय वर्कशाप दौरान।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top