सुजानपुर 18 दिसंबर (अविनाश शर्मा) : पंजाब सरकार पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करके पंजाब के 2 लाख एनपीएस कर्मचारियों को नए वर्ष का तोहफा देकर अपने वायदे को पूरा करें इस संबंधी जानकारी देते हुए कन्वीनर रजनीश कुमार, भवानी ठाकुर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान की ओर से आज पंजाब के कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त दी है जबकि पुरानी पेंशन स्कीम को लागू नहीं किया है उन्होंने कहा कि पंजाब के 2 लाख एनपीएस कर्मचारी पिछले 1 वर्ष से ज्यादा समय से इस पुरानी पेंशन स्कीम को हकीकत में लागू होने का इंतजार कर रहे थे तथा आज चंडीगढ़ में मिनिस्ट्री स्टाफ के साथ मुख्यमंत्री की बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम को हकीकत में लागू करने की कर्मचारियों को पूरी आशा थी लेकिन सरकार की ओर से केवल महंगाई भत्ते की चार प्रतिशत किस्त ही दी गई है जबकि महंगाई भत्ते की भी 12% किस्त ड्यू है उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दिवाली पर पंजाब सरकार की ओर से पंजाब के सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम देने की घोषणा की गई थी तथा इससे संबंधित अधूरा नोटिफिकेशन जारी किया था तथा समय-समय पर यह सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था कि संबंधी जल्द ही एस ओ पी जारी हो जाएगी तथा यह स्कीम का लाभ कर्मचारियों को मिलना शुरू हो जाएगा लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस संबंधी ना तो कोई एस ओ पी जारी की गई है ना ही कर्मचारियों के जीपीएफ खाता खोले गए हैं उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने किए वायदे के अनुसार जल्द से जल्द पुरानी पेंशन स्कीम को हकीकत में लागू करें कर्मचारियों के जीपी फंड खाता खोले जाएं इस मौके पर कन्वीनर रजनीश कुमार, भवानी ठाकुर, विनोद महाजन ,अजय, पवन कुमार, रनजोत सिंह, गौरव प्रसाद, अंकित धीमान, राजेश शर्मा, सरबजीत, पवन शर्मा, राजीव सालरिया, मनजीत सिंह, विनोद महाजन, रविंद्र आदि उपस्थित थे
फोटो सुजानपुर तीन
.jpeg)