प्रधानमंत्री मोदी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी: परमजीत सिंह गिल

0
 10 साल में किसी मंत्री का नाम भी भ्रष्टाचार से नहीं जुड़ा

 बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव ): लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

 गिल ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से 2019 और फिर 2019 से अब तक लगातार दो बार देश की बागडोर संभाली और इतने लंबे समय के दौरान किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार का कोई मामला सामने नहीं आया है जो केंद्र सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में गिना जा सकता है

 गिल ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसी भी विपक्षी दल ने भ्रष्टाचार के मामले में उंगली नहीं उठाई है, वहीं यह सबसे बड़ी उपलब्धि है कि केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री का नाम किसी भी भ्रष्टाचार के मामले में नहीं आया है । यह ईमानदार, दूरदर्शी और देशभक्त प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कारण ही संभव हो पाया है।

 गिल ने कहा कि अगर हम कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल पर नजर डालें तो यूपीए सरकार भ्रष्टाचार की जनक थी और उस सरकार में अरबों-खरबों के घोटाले हुए थे, जिससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा था,देश की जनता को उसने और गरीब बनाकर छोड़ दिया।

 गिल ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान बड़े-बड़े घोटाले हुए, जिनमें 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, कॉमन वेल्थ घोटाला, हेलिकॉप्टर घोटाला, आदर्श घोटाला आदि ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम किया और साथ ही विकास की गति भी रुक गई थी। इसकी वजह यह थी कि इसने बड़े पैमाने पर घोटालों के जरिए सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया था और कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने देश की जनता का पैसा लूटकर अपना घर भरा था।

 गिल ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आई है तब से देश में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं और आज देश की कायापलट हो गई है और आने वाले समय में भारत विश्व में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानचित्र पर अग्रणी बनकर उभरेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top