बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा किये जा रहे हैं और खुद का काम शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता भी दी जा रही है
बटाला (अविनाश शर्मा,मनी शर्मा )लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता की भलाई के लिए कई बेहतरीन योजनाएं बनाई हैं। जो देश के विकास और ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलने में मदद कर रहीं हैं।
गिल ने कहा कि बेहतरीन सरकारी योजनाएं, जिन्होंने लोगों की जीवनशैली बदल दी है। देश के हर वर्ग को सुविधा देने के उद्देश्य से मोदी सरकार द्वारा पहल की गई हैं।
गिल ने कहा कि सरकार की इन योजनाओं से आत्मनिर्भर भारत अभियान मील का पत्थर साबित हुआ है। इसी तरह और भी कई योजनाएं हैं जो लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए अपनाई गई हैं।
गिल ने ऐसा कहा
प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना 9 मई 2015 को शुरू की गई थी। इसे पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा प्रशासित किया गया था। इस योजना से अब तक देश में 2.23 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं. प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना में आपको सरकार द्वारा हर महीने 1,000 रुपये, 2,000 रुपये, 3,000 रुपये, 4,000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये पेंशन के रूप में दिए जाते हैं।
गिल ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है ,यह योजना 13 जनवरी 2016 को शुरू की गई थी। इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाती है। दरअसल, अगर किसी प्राकृतिक आपदा के कारण किसान भाइयों की फसल खराब हो जाती है, तो सरकार की यह योजना किसानों को भुगतान करके नुकसान को कम करती है।
गिल ने कहा कि
मोदी सरकार की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 15 जुलाई 2015 को विश्व युवा कौशल दिवस पर शुरू की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करना और साथ ही उन्हें औद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह योजना कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है और इस योजना में प्रशिक्षण शुल्क का भुगतान भी सरकार द्वारा किया जाता है।
गिल ने ऐसा कहा
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 1 जनवरी 2017 को शुरू की गई थी। इस योजना के तहत पहली बार गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 6 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाती है। इसके बाद बच्चे के जन्म के बाद भी 6 हजार रुपये तक की राशि दी जाती है, ताकि वह अपना और अपने बच्चे का अच्छे से ख्याल रख सके।
गिल ने कहा कि इसके अलावा और भी कई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनसे लगातार करोड़ों देशवासियों को फायदा हो रहा है
.jpeg)