अबोहर, 22 फरवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिह सिद्धू, सैक्ट्री गौरीशंकर माकड़, ज्वाईंट सैक्ट्री दिनेश राजौरा, कैशियर राजिंद्र कांटीवाल व विवेक गुलबद्धर उर्फ विक्की ने आज फाजिल्का के नवनियुक्त एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने एसएसपी से बातचीत करते हुए उन्हें वकीलों की समस्याओं से अवगत करवाया। एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ ने उन्हें समस्याओं को जल्द हल करने का आश्वासन दिया।
फोटो:6, एसएसपी से मुलाकात करते बार एसोसिएशन अबोहर के सदस्य।
.jpeg)