शिवसेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे द्वारा एक अहम बैठक का किया गया आयोजन।
फ़रवरी 28, 2024
0
पंजाब /बटाला (अविनाश शर्मा) : शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे की एक अहम बैठक पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश नायर की अध्यक्षता में सिनेमा रोड कार्यालय में हुई, जिसमें लुधियाना में कुछ शरारती अंसरो द्वारा तोड़ी गई मूर्तियों के साथ-साथ हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई. शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे पूरी तरह से विरोध करती है। रमेश नैयर ने कहा कि अगर प्रशासन 72 घंटे के भीतर आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तार करके कार्रवाई नहीं करता है तो और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे पंजाब बंद का आह्वान भी कर सकती है। इसके साथ ही नैय्यर ने यह भी कहा कि शिव सेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे एक ऐसी पार्टी है जो हिंदुओं के साथ-साथ सिखों में भी लोकप्रिय हो रही है और हम हमेशा चाहते हैं कि पंजाब का माहौल खराब न हो. हम पंजाब पुलिस डीजीपी से अनुरोध करते हैं कि इन आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और इनके खिलाफ उचित कार्रवाई करके सलाखों के पीछे डालें।
अन्य ऐप में शेयर करें
.jpeg)