विद्यार्थी राष्ट्र का उज्वल भविष्य : परमजीत सिंह गिल ।

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  द्वारा  प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन


बटाला (अविनाश शर्मा, चरण सिंह)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बटाला इकाई द्वारा आज प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आर डी खोसला स्कूल में किया गया । इस कार्यक्रम में बटाला शहर के विभिन्न स्कूलों कॉलेजों के  313 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में 700 के क़रीब संख्या रही। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अश्वनी शर्मा,मुख्य वक्ता रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रशांत गौतम विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती रिचा महाजन प्रिंसिपल डी.ऐ.वी स्कूल किला मंडी और कार्यक्रम अध्यक्ष के  रूप में हिमायल परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह गिल ने शिरकत की और नगर अध्यक्ष तरुणदीप सिंह और नगर मंत्री दीपक अरोड़ा मौजूद रहे । 

इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के ज़िला प्रमुख श्री सुमित गोयल और पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री राघव महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे । मंच काजल शर्मा जी द्वारा संचालित किया गया। 
 सरदार परमजीत सिंह गिल जी ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की सभी को बधाई दी और स्वामी विवेकानंद जी द्वारा शिकागो में दिए गए भाषण के बारे में विद्यार्थियों को बताया । गिल ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र भविष्य हैं इस लिए उन्हे पढ़ाई के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
 इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष जशनपरीत सिंह, अक्षित गोयल, गितांशु सानन, रिशब भाटिया, अभी महाजन,अमित शर्मा, सचिन पराशर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top