मोदी की योजनाओं ने देश की करोड़ों महिलाओं के जीवन को बदला: परमजीत सिंह गिल।

0
आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने देश की महिलाओं को दिया इतना सम्मान

बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 10  साल के शासनकाल में विकास पर जोर देने के साथ-साथ महिला उत्थान पर भी बहुत ज्यादा ध्यान दिया। 
गिल ने कहा कि मोदी सरकार ने 27 साल से भी ज्यादा इंतजार के बाद पहली बार महिला आरक्षण बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों से पारित कराया।  मोदी सरकार ने महिलाओं को लेकर बनाई गई योजनाओं का नाम भी ऐसे रखा, जो सीधे महिलाओं के दिल को छू रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं को गैस सिलिंडर देना, जनधन योजना के तहत खाता खुलवाना, मुस्लिम महिलाओं को लेकर तीन तलाक को कानूनी रूप से खत्म करना जैसे विधेयक ने पीएम मोदी के कद को बढ़ाया। 
गिल ने कहा कि ये योजनाएं हैं, जिससे 20 करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं, 5 करोड़ से ज्यादा स्कूलों छात्राओं और 11 करोड़ से ज्यादा कामकाजी महिलाओं को लाभ पहुंचा है।

गिल ने बताया कि मोदी ने देश की करोड़ों महिलाओं को सम्मान देते हुए अनेकों योजनाएं को लागू किया है जिसमें 
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना,सुकन्या समृद्धि योजना, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने से आर्थिक रूप से मजबूत होना, महिला सम्मान बचत पत्र योजना के जरिए 2 लाख रुपये तक निवेश पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलना,  ग्रामीण महिलाओं के लिए महिला शक्ति केंद्र स्कीम लाना, मैटरनिटी लीव 12 की जगह 26 हफ्ते करना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को बच्चे के जन्म पर 5000 रुपये देना, मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक पर कानूनी पाबंदी लाया,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कलनेक्शन और सिलिंडर देना, महिला ई-हाट स्कीम शुरू करना,महिलाओं के लिए कई स्टार्टअप स्कीम, महिला पोषण अभियान, महिला हेल्पलाइन स्कीम योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत हर राज्य में सालाना 50 हजार से अधिक सिलाई मशीन फ्री में देना, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक फ्री में इलाज,वर्किंग वुमेन हॉस्टल स्कीम चालू करना, वन स्टॉप सेंटर स्कीम, जिसके तहत हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सभी तरह की मदद एक ही छत के नीचे मिलना,मातृत्व वंदन योजना के तहत गर्भ में बच्चों को पौष्टिक आहार योजना,शिशु का जन्म अस्पताल में कराने का बड़ा अभियान चला, बेटियां स्कूल न छोड़े, इसके लिए करोड़ों शौचालय बनाने का अभियान, बेटियों के पानी देने के लिए हर घर पाइप से पानी देने का अभियान,सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन योजना,पीएम आवास योजना के तहत बेटियों को संयुक्त भागीदारी का हक देना, महिलाओं को बैंक से बिना गारंटी वाली मुद्रा योजना की शुरुआत, इस साल लालकिले से 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने की योजना की शुरुआत, शेर-भेर ग्रुप की महिलाओं को लोन देने की योजना की शुरुआत, सेना में महिलाओं को परमानेंट कमीशन देना इत्यादि योजनाएं महिलाओं का जीवन स्तर बदल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top