विपक्षी गठबंधन पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबा : परमजीत सिंह गिल

0

 घोटालेबाज मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री  कर रहे जेल यात्रा 

 पठानकोट,बटाला (अविनाश शर्मा, पंकज) लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह गिल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे भ्रष्टाचार में डूबे विरोधी  टिक नहीं पाएंगे।

 विपक्षी दलों द्वारा बनाए गए गठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गिल ने कहा है कि धोखेबाजों का यह गठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएगा।

 गिल ने कहा कि अगर इस भ्रष्ट गठबंधन पर नजर डालें तो कांग्रेस का गांधी परिवार पहले से ही नेशनल हेराल्ड और कई अन्य भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहा है, इसी तरह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी पर भी  भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सुरेन भ्रष्टाचार करने के आरोप में जेल गए हैं, उसी तरह दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भी शराब घोटाले में नामजद किया गया है और ईडी उनसे पूछताछ करने के लिए सम्मन भेज रही है जिससे  वे भागते नजर आ रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एनसीपी के शरद पवार के भतीजे पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, इसी तरह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और उनकी पार्टी के कई अन्य मंत्री भी भ्रष्टाचार के आरोप में अदालतों और जांच एजेंसियों का सामना कर रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि शिव सेना बाल ठाकरे गुट के संजय राउत पर भी मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं।

 गिल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति की बात करें तो उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छा शक्ति बीजेपी को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top