एसपीडी रमिंदर सिंह दियोल ने पुलिस जिला बटाला का कार्यभार संभाला।

0


    नशा तस्करों और शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा:---एसपी रमिंदर सिंह दयोल

  
 बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) पुलिस जिला बटाला में नव नियुक्त एसपीडी रमिंदर सिंह देयोल ने मीडिया से एक विशेष मुलाकात के दौरान कहा कि पंजाब पुलिस लोगों की जान-माल की रक्षा करने और लोगों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।  उन्होंने कहा कि गलत काम करने वालों और नशे के सौदागरों, शरारती तत्वों और कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में अमन-चैन कायम रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे और अपराधों को रोकने के लिए बिना किसी डर के पुलिस का सहयोग करें तो ये बुराइयां  जड़ से ख़त्म हो सकती हैं।.  उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों की मदद के लिए पुलिस के दरवाजे हमेशा खुले हैं और जो भी व्यक्ति आएगा उसके साथ पूरा सम्मान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top