हिम शिखा स्कूल मामून में सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

0

पठानकोट  : हिम शिखा स्कूल मामून में प्रबंधक मीना शर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में  चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं के साथ साथ  प्लेज, जागरूकता मार्च और संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में हिस्सा लिया । सभी प्रतिभागियों को मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ।  प्रिंसिपल सुशील शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया  और सभी बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और यातायात के नियमों का  पालन  करने के लिए प्रेरित किया । 

 राकेश कुमार सारे कार्यक्रमों के नोडल इंचार्ज रहे । इस मौके पर रिचा शर्मा, प्रवीन लता, राकेश कुमार, फलक शर्मा,  सुरेश कुमारी, ललिता शर्मा, स्वाति गुप्ता, ललिता, प्रीति,  तन्वी ,रजनी ,संध्या शर्मा, शिवाना , पिंकी  ,रितिका , सोमा, काजल, इत्यादि भी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top