हमें खाटू श्याम जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए : -- परमजीत गिल।

0
खाटू श्याम जी की दूसरी वार्षिक भजन संध्या का आयोजन धूमधाम से किया गया :-लकी ,पराग


बटाला, 18 फरवरी (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर):  श्याम परिवार बटाला की तरफ से खाटू श्याम जी की दूसरी वार्षिक भजन संध्या का आयोजन स्थानीय कम्युनिटी हॉल खजूरी गेट में किया गया जिसमें सैकड़ों खाटू श्याम भक्तों के रूप में  शिरकत की। जबकि विशेष तौर पर धार्मिक ओर पॉलीटिकल पार्टी के नेताओं ने भी अपनी हाजिरी लगवाई ।हिमालिया परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत गिल खास तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए  ने कहा कि हमें खाटू श्याम जी के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है और हमें खाटू श्याम जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। गिल ने कहा कि हमें शाटू श्याम जी द्वारा दर्शाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए और अपनी नौजवान पीढ़ी को अपने देश की अमीर संस्कृति के बारे में अवगत करवाना चाहिए तांकि हमारी नौजवान पीढ़ी अपने विरसे से जुड़ सके। इस अवसर पर जानकारी देते हुए लक्की और पराग ने संयुक्त तौर पर बताया कि बटाला के श्याम परिवार द्वारा दूसरी भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शिरकत करके खाटू श्याम जी का आर्शीवाद प्राप्त किया गया है।
 उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सबसे पहले खाटू श्याम जी की पूजा अर्चना की गई, इसके उपरांत विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भजनों का गुणगान किया गया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कुमार गौरव लुधियाना वाले ने संकीर्तन करके श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया और खाटू श्याम जी के जीवन के बारे में विस्तार सहित जानकारी दी। अंत में प्रबंधकों द्वारा आए हुए मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंकज, लवीश, साहिल,हरीश, सार्थिक, करण,गौरव ,सचिन,हितेश,विनोद,विशाल,,कुणाल, अश्वनी , चिराग,टिंकू, आशु,साहिल, आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top