चमत्कारी शिव मंदिर द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व : पंडित नंद लाल।

0
बटाला,  (अविनाश शर्मा, चरण सिंह): हर वर्ष की तरह इस बार भी चमत्कारी शिव मंदिर प्रेम नगर बटाला में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम और श्रद्धा भावना से मनाया जाएगा और इस संबंधी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। इन विचारों का प्रगटावा विशेष बातचीत करते हुए चमत्कारी शिव मंदिर प्रेम नगर बटाला के पंडित नंद  लाल ने किया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि को लेकर 5 मार्च को शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह 7 मार्च का शाम 5 बजे माता की चौंकी का आयोजन किया जाएगा, 8 मार्च को सुबह 10 बजे श्री रामायण पाठ का आरंभ किया जाएगा, 1 बजे लंगर भंडारे का आयोजन किया जाएगा और 3 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि 9 मार्च को सुबह 11 बजे श्री रामायण जी के पाठ का भोग डाला जाएगा।  उन्होंने कहा कि आज मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सीनियर कांग्रेसी नेता रमेश वर्मा को इन कार्यक्रमों में शामिल होने हेतु निमंत्रण पत्र दिया गया है। उन्होंने समूह शहरवासियों से अपील की कि वह इन कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान भोले नाथ जी का आर्शीवाद प्राप्त करें। इस अवसर पर बातचीत करते हुए रमेश वर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें सच्चे मन से भगवान भोले नाथ की भक्ति करनी चाहिए तांकि भगवान भोले नाथ जी की कृपा हमेशा हम पर बनी रहे। इस अवसर पर कविता अहूजा, रजनी बाला, रमा अबरोल, प्रेम लत्ता, किरण बाला, प्रदीप चौधरी, आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top