खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए डॉ अर्चिता महाजन।

0
खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए डॉ अर्चिता महाजन

 चाय की पत्तियों में टैनिक एसिड होता है, जो खाने में मौजूद प्रोटीन और आयरन को आसानी से पचाने नहीं देता

बटाला (अविनाश शर्मा)

डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रिशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्म भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार एवं पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित ने बताया कि हमारे यहां तो चाय एक रिवाज बन चुका है सुबह नाश्ते के साथ भी चाय चाहिए दोपहर के खाने के बाद भी चाय चाहिए चाहे कितनी भी गर्मी हो शाम को भी चाय चाहिए और यदि कोई गेस्ट आ जाए तो भी हमें चाए ही चाहिए मैं चाय पीने से मना नहीं कर रही हूं बल्कि सिर्फ उसकी टाइमिंग पर सवाल है।खाने के कम से कम 1-2 घंटे बाद ही चाय या कॉफ़ी पीनी चाहिए. इतने समय में पेट में पचने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और गर्म चीज़ें पीने से कोई नुकसान नहीं होता. हालांकि, खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं,पाचन तंत्र पर असर,पोषण तत्वों के अवशोषण में परेशानी,शरीर में बनने वाले पाचक जूस पर असर,ब्लड शुगर लेवल बढ़ना,स्ट्रेस बढ़ना,अनिद्रा,दिल की धड़कनें तेज़ होना ।चाय की पत्तियों में टैनिक एसिड होता है, जो खाने में मौजूद प्रोटीन और आयरन को आसानी से पचाने नहीं देता. इससे अपच और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं. चाय पीने से शरीर द्वारा आयरन के अवशोषण में भी बाधा आती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में 1-2 कप चाय या कॉफ़ी पी सकता है. इससे ज़्यादा मात्रा में चाय या कॉफ़ी नहीं पीनी चाहिए. खासकर, दूध वाली चाय-कॉफ़ी पीने से बचना चाहिए.खाने के बाद चाय पीने से सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती है. चाय में उपयोग होने वाले दूध में करीब 2.8% लैक्टोज होता है. कई लोगों के शरीर में लैक्टोज को पचाने का एंजाइम नहीं होता है जिससे उन्हें इसे हजम करने में दिक्कत होती है. इस स्थिति में लैक्टोज आंतों में जाकर गैस और दबाव पैदा करता है जो सिरदर्द का कारण बन सकता है.। डॉ अर्चिता महाजन रोज सुबह 10 00 बजे से 12 00 बजे तक सेवा भारती सेवा धाम कपूरी गेट और दोपहर बाद 3 00 बजे से 5 बजे तक मंदिर श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ हंसली ब्रिज बटाला (सरपरस्ती अधीन भगत श्री कुणाल जी) क्लीनिक में सेवा में उपलब्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top