पठानकोट (अविनाश शर्मा, पंकज ) सिविल अस्पताल स्थित दंत विभाग की और से आयोजित किये गए 34 वें दंत पखवाड़े का समापन सिविल सर्जन डॉ. रुबिंदर कौर की ओर से किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने जानकरी देते हुए बताया कि इस पखवाड़े के दौरान जिला अस्पताल एवं इसके अंतर्गत आने वाले सभी स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों के दंत रोगों का नि:शुल्क उपचार किया गया तथा स्कूलों में जा कर स्कूली बच्चों को डेंटन संबंधी होने वाली बीमारियों एक बारे में जागरूक किया गया है तथा निःशुल्क डेंटन के माइनर ऑपरेशन भी किये है। अंत में जिले भर के जरूरतमंद 50 लोगों को डैंचर भी भेंट किये गए। इस अवसर पर डॉ मुक्ता गौतम, सहायक सिविल सर्जन डॉ. अदिति सलारिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनीता शर्मा, एसएमओ डॉ. सुनील चंद, मास मीडिया ऑफिसर विजय ठाकुर, सुनीता व मल उपस्थित थे।
.jpeg)