पठानकोट ( ब्यूरो ) गत रात्रि एक दिव्यांग महिला को उसका सहयोगी एक्सरे करवाने के लिए ले जाने लगा तो उसने जैसे ही उस महिला को व्हील चेयर पर ले जाने का प्रयास किया तो चेयर टूटी होने के चलते वह महिला दो बार गिर गई जिसके चलते वह घायल हो गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में दाखिल करना पड़ा। घटना संबंधी जानकारी देते हुए गांव भजूरा की रहने वाली दिव्यांग महिला वीणा ने बताया कि वह एक्सरे करवाने के लिए व्हील चेयर पर जा रही थी तभी व्हीलचेयर सही न होने के चलते वह उससे दो बार गिर गई जिससे उसे और चोटें आई है। उन्होंने विभाग से मांग करते हुए कहा कि अगर मरीजों के प्रयोग किये जाने वाला सामान अगर टुटा है जां फिर खराब है तो उसे अस्पताल प्रबंधन द्वारा हटा दिया जाना चाहिए ताकि एमरजेंसी के दौरान आने वाला मरीज किसी दुर्घटना का शिकार न बन सके। दूसरी ओर घटना के संबंध में जब कार्यकारी एसएमओ डॉ सुनील चांद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एमरजेंसी से आने वाले मरीजों की संख्या काफी होती है जिसके चलते व्हीलचेयर , स्ट्रेचर व बैड का प्रयोग जाता होने के कारण खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि नई व्हील चेयर का इंतजाम कर दिया जायेगा।
.jpeg)