सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वीरवार को डेंगू के 4 नए मामले आए सामने।

0
पठानकोट (अविनाश, पंकज ) वीरवार डेंगू को लेकर राहत भरा रहा क्योंकि 15 सैंपलों में से सिर्फ 4 केस डेंगू से पॉजिटिव पाए गए। जिसके चलते जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या बढक़र 774 पहुंच गई। एपडीमोलॉजिस्ट डा.साक्षी ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को 4 लोग पॉजिटिव निकले हैं उनमें से एक 29 वर्षीय महिला घरथोली मोहल्ला, 21 वर्षीय महिला गांव सुकालगढ़, 50 वर्षीय व्यक्ति पुलिस लाइन व 32 वर्षीय महिला पटेल नगर से पॉजिटिव निकली है। उन्होंने बताया कि जिले में जो लोग पॉजिटिव निकले हैं उनमें से 532 लोग अर्बन तथा 242 लोग रूरल क्षेत्रों से पॉजिटिव निकले हैं और 735 लोग रिकवर कर चुके हैं व 39 लोग जिले में इस समय एक्टिव चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक्टिव केसों में से 3 लोग सिविल अस्पताल में दाखिल है और शेष केस अपने घरों में उपचाराधीन है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top