बटाला( अविनाश शर्मा,)
बटाला में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए एसएसपी बटाला सतेंदरपाल सिंह के दिशा निर्देश अनुसार डीएसपी ललित शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस ने मान नगर में सर्च अभियान चलाया।
जानकारी देते हुए डीएसपी ललित शर्मा ने बताया कि बटाला में नशे तस्करी को रोकना बटाला पुलिस का मुख्य लक्ष्य है । उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर नशा तस्करी नहीं होने दी जाएगी उन्होंने कहा कि एसएसपी बटाला के दिशा निर्देश अनुसार बटाला के विभिन्न इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम को मान नगर इलाके में कुछ घरों की चेकिंग की गई है फिलहाल अभी तक कुछ बरामद नहीं हुआ है । उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए।
.jpeg)