बटाला (अविनाश शर्मा, सुनील चंगा ) आज सतगुरु महाराज दर्शन दास जी का शहीदी दिवस सचखंड नानक धाम में संगतों की ओर से बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया गया । इस मौके पर संगतों की ओर से विश्व के भले के लिए शांति यात्रा निकाली गई । शांति जात्रा आश्रम से शुरू होकर शहर के अलग अलग बाजार में होती हुई दुबारा आश्रम में में ही समाप्त हुई । बाबाजी चरणजीत सिंह, बाबाजी सुजान सिंह ,बाबाजी मक्खन सिंह, मोहनजीत राकेश, हरप्रीत, बॉर्बी, हैप्पी, रिंपी, सुनील ने बताया कि महाराज जी ने अपना पूरा जीवन लोगों की भलाई के लिए अर्पित किया और सारी संगत को नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाने सरबत का भला का नारा दिया।
.jpeg)