गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज सुजानपुर मे साइंस ब्लॉक तथा वाटर सप्लाई के कार्य को अति शीघ्र पूरा करवाए सरकार

0
बच्चों को  ट्रांसपोर्ट सुविधा भी जल्द शुरू करवाए सरकार
सुजानपुर (पंकज/ अविनाश शर्मा ) गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज सुजानपुर में साइंस ब्लॉक तथा वाटर सप्लाई का  कार्य अधर में लटका होने के कारण  कॉलेज प्रशासन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस संबंधी विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं की ओर से सरकार से मांग की गई है कि इससे रुके हुए कार्य के लिए जल्द फंड जारी करके इन कार्यों को शीघ्र पूरा करवाया जाए इस संबंधी जानकारी देते हुए सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन प्रिंसिपल त्रिभुवन सिंह, अध्यक्ष पवन महाजन, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष  योगराज शास्त्री ,रिटायर्ड प्रिंसिपल बलवीर सलारिया, सरपंच बलवीर सिंह, रामेश्वर सिंह, मोहन लाल डोगरा, हरभजन सिंह, परसोत्तम महाजन ,तिलक राज शर्मा, राममूर्ति शर्मा ,पुरुषोत्तम शर्मा, बलवीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2016 में गांव  अजीजपुर खदावर  मे लोगों की माग पर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज शुरू करवाया गया था इस समय 600 विद्यार्थी जहां पर शिक्षा ले रहे हैं कॉलेज में साइंस ब्लॉक के कार्य को शुरू करवाया गया था लेकिन सरकार की ओर से पूरे फंड ना मिलने के कारण यह कार्य अधर में लटका हुआ है वहीं कॉलेज में लाइब्रेरी, सेमिनार हाल, खेल का मैदान, साइंस लेबोरेटरी होने के चलते परेशानी पेश आ रही है उन्होंने बताया कि कॉलेज में वाटर सप्लाई का कार्य अधूरा होने के कारण अपने स्तर पर कालेज की ओर से मोटर लगवा कर पानी का प्रबंध चलाया जा रहा है जबकि  कॉलेज शुरू होने से पहले ही वाटर सप्लाई का कार्य पूरा होना चाहिए था वहीं उन्होंने कहा कि इस  कॉलेज में कोई भी ट्रांसपोर्ट सुविधा ना होने के चलते विद्यार्थी 4 से 5 किलोमीटर का सफर अपने स्तर पर पैदल जा अन्य साधनों से पूरा कर के काले पहुंचते हैं कॉलेज के लिए ट्रांसपोर्ट ना होने के चलते कई बार विद्यार्थी इसी कारण से कॉलेज में दाखिला नहीं लेते कि यहां पर आने जाने की समस्या है उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान से मांग की है कि क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अधूरे पड़े कार्य को जल्द पूरा करवाया जाए तथा विद्यार्थियों के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा का सरकार की ओर से प्रबंध करवाया जाए इससे संबंधित जब कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राकेश मोहन शर्मा से बात की गई तो 
उन्होंने कहा कि फंड ना आने के चलते यह कार्य रुका हुआ है इस संबंधी उनकी ओर से विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेट्री, पंजाब के मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री तथा यूनिवर्सिटी को पत्र लिखा गया है जिसमें यह मांग की गई है इन कार्यों को बिना रुकावट के जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि कॉलेज के बच्चों को साइंस की पढ़ाई में कोई परेशानी ना आए वही बच्चों की ट्रांसपोर्ट सुविधा के लिए भी सरकार को लिखा गया है इस संबंधी जब वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन विभाग के एसडीओ साहिल सैनी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि 15 दिन के बीच वाटर सप्लाई के कार्य को पूरा करके से शुरू कर दिया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top