रोजाना अपडेट ,पठानकोट 13 नवंबर :( पंकज, अविनाश शर्मा) नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी नई दिल्ली तथा पंजाब लीगल सर्विस अथॉरिटी के निर्देशानुसार जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पठानकोट द्वारा चेयरमैन कम डिस्टिक एंड सेशन जज मोहम्मद गुलजार की अध्यक्षता में रैली निकालकर जागरूकता मुहिम का समापन किया गया । इस रैली को डिस्टिक एंड सेशन जज मोहम्मद गुलजार द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया। यह रैली मलिकपुर चौक से लेकर कोर्ट कंपलेक्स तक निकाली गई। इस मौके पर डिस्टिक एंड सेशन जज मोहम्मद गुलजार ने बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा पैनल लॉयर तथा पीएलबी की टीम बनाकर 31 अक्टूबर से लेकर 13 नवंबर तक मुफ्त कानूनी जागरूकता विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत हक हमारा भी है मुहिम के तहत सब जेल पठानकोट में कैदियों तथा हवालाती के आंकड़े एकत्रित करके उनको कार्ड बना कर दिए गए हैं वही जिन हवातियों तथा कैदियों को किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता की जरूरत थी उन्हें मुहैया करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि इमपावरमेंट ऑफ सिटीजन मुहिम के तहत पैनल लॉयर तथा पीएलबी की टीम गठित करके पठानकोट जिले के गांव गांव में जाकर ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सहायता संबंधी जागरूक किया गया है तथा इस मुहिम का उद्देश्य हर जरूरतमंद को इंसाफ मिले उसके लिए किया गया था। इस अवसर पर रंजीव पाल सिंह चीमा सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी अथॉरिटी पठानकोट, मानव सीजीएम, डैजी बांगड़ जज सीनियर डिविजन, गुरदेव सिंह जज जूनियर डिविजन, परमिंदर पिंदु सिविल जज जूनियर डिविजन, बार एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र ठाकुर सहित एडवोकेट तथा पीएलबी शामिल हुए।
.jpeg)