ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबलों में सरकारी प्राइमरी स्कूल मदारपुर का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को एसएमसी कमेटी व स्कूल स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया।

0


खेलें व्यक्ति को स्वस्थ रखने में सहायक - बलकार अत्री।

ब्लॉक स्तरीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में राधिका शर्मा ने प्रथम तथा लड़कों की रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में दिलबाग राज ने द्वितीय स्थान किया प्राप्त।
पठानकोट, 9 नवंबर (पंकज) :  खेलें हमारे शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में भी मदद करती हैं। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है, इन शब्दों का प्रगटावा सरकारी प्राइमरी स्कूल मदारपुर के इंचार्ज बलकार अत्री ने ब्लाक स्तरीय खेलों में स्कूल का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक समारोह के दौरान किया। उन्होंने कहा कि हमें किसी न किसी खेल में जरूर भाग लेना चाहिए।
सरकारी प्राइमरी स्कूल मदारपुर में ब्लाक स्तरीय खेलों में स्कूल का नाम रोशन करने वाले छात्रों को एसएमसी समिति एवं स्कूल स्टाफ द्वारा स्कूल इंचार्ज बलकार अत्री के नेतृत्व में सादा समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मास्टर राजेश कुमार ने अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मास्टर राजेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में रोप स्किपिंग (लड़कीयों) की प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा की छात्रा राधिका शर्मा ने ब्लाक में से प्रथम तथा निम्रता ने ब्लाक में से तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जबकि रोप स्किपिंग (लड़कों) की प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा के छात्र दिलबाग राज ने ब्लॉक में से दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया। इसके अलावा स्कूल की छात्राओं राधिका, किरण और मीरा ने ब्लाक की खो-खो टीम में जगह बनाई है और रस्साकशी में छात्र हनी ने पदक जीता है। छात्रों के अच्छे प्रदर्शन को देख एसएमसी कमेटी व स्कूल स्टाफ ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया है। इस अवसर पर गांव की पंचायत ने गांव का नाम रोशन करने वाले छात्रों को बधाई दी और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर राजेश कुमार, रानी देवी, प्रियंका रसोत्रा, रजनी देवी, वंदना शर्मा, वीर सिंह, नैंसी आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:- स्कूल स्टाफ व एसएमसी कमेटी के सदस्य विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top