जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने लगाया मेगा कैंप

0

 विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को दिया सरकारी सुविधाओं का लाभ        

पठानकोट 9 नवंबर (पंकज) : नेशनल कानूनी सेवाएं अथॉरिटी नई दिल्ली के निर्देशानुसार लीगल सर्विस डे के अवसर पर जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पठानकोट के चेयरमैन डिस्टिक एंड सेशन जज मोहम्मद गुलजार के आदेशानुसार कम्युनिटी हॉल सुजानपुर में मेगा कैंप का आयोजन रंजीव पाल सिंह चीमा सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पठानकोट की देखरेख में किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया गया।
 इस मौके पर लेबर विभाग द्वारा लोगों के कार्ड बनाए, वही सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा बुढ़ापा विधवा लोगों की पेंशन लगाई गई, वही जिला भिलाई विभाग की तरफ से शगुन स्कीम के फार्म भरे गए, रोजगार विभाग द्वारा बेरोजगारों को रोजगार संबंधी जानकारी दी गई, सहकारिता विभाग द्वारा सरकारी सेवाओं की जानकारी दी गई, इस मौके पर सीजेएम रंजीव पाल सिंह चीमा द्वारा लोगों को जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सहायता संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि समय-समय पर कोर्ट में लोक अदालत का आयोजन किया जाता है जिसमें हम अपना केस लगा कर सस्ता और सरल न्याय प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के फैसले के खिलाफ फिर अन्य किसी कोर्ट में अपील नहीं की जा सकती इसका फैसला अंतिम होता है और दोनों ही पार्टियां केस जीत कर जाती है। उन्होंने बताया कि मिडिएशन द्वारा भी हम आपसी सहमति से केस का निपटारा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जेलों में बंद लोग, दिव्यांग, मजदूर, विद्यार्थी, जिन लोगों की आमदन 3 लाख वार्षिक से कम है उनको निशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है। जिसमें जिला लेवल हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट लेवल तक निशुल्क कानूनी सहायता का प्रावधान है। इस मौके पर लेबर विभाग की तरफ से बनाए गए मजदूरों के कार्ड बांटे गए तथा बैंकिंग विभाग की तरफ से लोगों को लोन सैंक्शन लेटर भी दिए गए। इस अवसर पर पैनल लॉयर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top